CG News :रायपुर में दौड़ेगी डायल-112 की 54 नई गाड़ियां, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, दीपक बैज का मोबाइल नहीं मिलने पर कही ये बात…

रायपुर में दौड़ेगी डायल-112 की 54 नई गाड़ियां, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, दीपक बैज का मोबाइल नहीं मिलने पर कही ये बात…

रायपुर। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने रायपुर को 54 नई डायल 112 गाड़ियों की सौगात दी है। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर सभी गाड़ियों को रवाना किया। इस दौरान शर्मा ने कहा, डायल 112 करने पर अब और तेजी से पुलिस पहुंचेगी। C-DAC की एडवांस टेक्नोलॉजी के जरिए पूरा सिस्टम मॉनिटर होगा। कॉल आते ही तुरंत लोकेशन ट्रेस होगी।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, नई गाड़ियों में हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं। कमांड सेंटर से लाइव मॉनिटरिंग होगी। आज से ही नई गाड़ियां सेवा में शामिल होंगी। इसके लिए उन्होंने गृहमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया। ड्रोन पेट्रोलिंग को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, अब ड्रोन पेट्रोलिंग सिस्टम पर भी काम किया जाएगा। कस्टमाइज लोकेशन पर ड्रोन भेजे जाएंगे। टेक्नोलॉजी के जरिए सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

पीसीसी चीफ दीपक बैज का मोबाइल 8 माह बाद भी नहीं मिला। बैज के इस बयान पर डीसीएम विजय शर्मा ने कहा, उन्होंने कहीं कोई कंप्लेन किया होगा तो मामले को दिखवाते हैं। 112 गाड़ियों के जवानों पर हमले के सवाल पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, जवानों पर हमला करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। कानून के तहत कड़ी सजा का प्रावधान है। गड़बड़ी करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री के बयान भेष बदलकर कुछ लोग आयेंगे सावधान रहें, अपनी चुनी सरकार पर भरोसा रखें, मामले पर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा, बस्तर के सीधे-साधे लोगों को पहले भी बरगलाया गया। वहां के लोगों को जनप्रतिनिधियों और लोकतंत्र पर भरोसा रखना होगा। किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। आप लोकतंत्र पर विश्वास करें।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *