CG News : दिल्ली दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री साय…
CG News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री दोपहर 12:40 बजे मुख्यमंत्री निवास से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. इसके बाद दोपहर 1:30 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे और शाम 3:30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री शाम 6 बजे भारत मंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की सांस्कृतिक संध्या में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 7:50 बजे कार्यक्रम से रवाना होकर छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे. रात में मुख्यमंत्री गुरुग्राम स्थित सैयारा- द लिविंग रूम भी जाएंगे. इसके बाद रात 11 बजे छत्तीसगढ़ सदन लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे.
