October 23, 2026

CG Love Crime | खुद कर ली सगाई, प्रेमिका को पिलाया जहर .. 3 महीने बाद आरोपी गिरफ्तार

0
WhatsApp Image 2024-07-13 at 6.5

CG Love Crime | Got engaged himself, gave poison to his girlfriend.. accused arrested after 3 months

रायपुर। बिलासपुर किरारी मस्तूरी निवासी प्रेमी के सगाई के बाद प्रेमिका को शासकीय हाई स्कूल के पास मिलने के लिए बुलाया और साथ मरने का झांसा देकर प्रेमिका को कीटनाशक पिला दिया। प्रेमिका तड़पने लगी तो आरोपी प्रेमी मौका पाकर वहां से भाग निकला। 112 ने महिला को सिस लेकर पहुंचाया था। मेकाहारा रायपुर में प्रेमिका की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी को घटना के 3 माह बाद गिरतार कर कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार किरानी निवासी मीना पिता कन्हैया पटेल (22) शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मस्तूरी के पास लोगों को 5 अप्रैल की रात बेहोशी की अवस्था में मिली थी। उस दौरान 112 की सहायता से मीना पटेल को पहले मस्तूरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और फिर सिस भर्ती किया गया था।

मीना की हालत को देखते हुए चिकित्सको ने उन्हें सिस से रायपुर मेकाहारा रेफर कर दिया था। रायपुर मेकाहारा हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मीना पटेल की मौत गई थी। मामले की जांच के दौरान मस्तूरी पुलिस ने टेक्नीक्ल साक्ष्य व परिजनों के बयान से पता चला कि मीना पटेल का गांव के ही सुरेश साहू से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थें, इस दौरान सुरेश साहू की सगाई हो गई। सुरेश की सगाई का पता चलते ही मीना उसके पास पहुंची दोनों का 5 अप्रैल को वाद विवाद हुआ।

रात में सुरेश ने मीना का गांव के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मिलने के लिए बुलाया। सुरेश ने मीना को कहा की परिवार वाले ने जबिरया सगाई करवा दी हैं, लेकिन वह उससे ही शादी करना चाहता है। जीते जी परिवार वाले उन्हें एक नहीं होने देंगे। सुरेश साहू ने साथ मरने की बात कही तो मीना मान गई और सुरेश ने जेब से कीट नाशक निकाल कर पीना को पिला दिया। मीना जब तड़पने लगी तो आरोपी वहां से भाग गया था।

मामले में सुरेश द्वारा मरने के लिए प्रेरित करने का मामला सामने आने के बाद मस्तूरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने मामले में आरोपी सुरेश पिता राजकुमार साहू (26) निवासी किरारी को गिरतार कर लिया। गिरतार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

आरोपी ने अपनी प्रेमिका को साथ मरने का झांसा देकर उसे कीट नाशक पिला दिया और मौके से भाग निकला था। जांच के दौरान परिजनों का बयान दर्ज करने के दौरान सामने आया साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरतार कर कार्रवाई कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed