CG Fire Breaking : पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका, मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौजूद

रायपुर. राजधानी रायपुर के उरला क्षेत्र स्थित पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई. घटना से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया गया है. फैक्ट्री में इस वक्त कई कर्मचारियों के फंसे होने की खबर है. वहीं इलाके में धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है.

जानकारी के मुताबिक, पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में टायर को जलाकर डामर तैयार किया जाता है. आज सुबह काम के दौरान अचानक आग लग गई. सूचना के बाद दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई है. फैक्ट्री परिसर में पुलिस की टीम भी मौजूद है, जो सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है.

आग लगने का कारण अज्ञात

फैक्ट्री में आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है. प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. राहत की बात है कि अबतक किसी जनहानि की सूचना नहीं है. वहीं आग पर काबू पाने के बाद हादसों के कारणों की जांच और नुकसान का आंकलन किया जाएगा.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *