CG Breaking : मेकाहारा के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, धुआं फैलने के बाद मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम

रायपुर. राजधानी रायपुर के जेल रोड स्थित भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में मंगलवार को बड़ी घटना हो गई है. अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आग लग गई है. घटना से मरीजों और प्रबंधन में हड़कंप मच गया है. दमकल वाहनों को मौके पर रवाना किया गया है.

 

जानकारी के मुताबिक, मेकाहारा के केजुअल्टी वार्ड में दोपहर के वक्त आग लग गई. खबर फैलते ही मरीजों और अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है. सूचना के बाद दमकल वाहन मौके के लिए रवाना हो गई है. फिलहाल आग लगने के कारण सामने नहीं आया है.

मोहदापारा पुलिस भी सूचना के बाद घटनास्थल पहुंची, जिसके बाद ब्लोअर की मदद से वार्ड से धुआं हटाया जा रहा है. राहत की बात रही कि घटना में किसी की भी हताहत होने की खबर नहीं है. समय रहते सभी मरीजों को इमरजेंसी वार्ड से सुरक्षित निकाल लिया गया है. वहीं एसी या मॉनिटर में ब्लास्ट के बाद आग लगने की संभावना जताई जा रही है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *