October 25, 2026

Cg Breaking | 2 वरिष्ठ IPS अफसरों के प्रभार में बदलाव

0
ips_1723454780 (1)

CG Breaking | Change in charge of 2 senior IPS officers

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के दो वरिष्ठ IPS अफसरों के प्रभार में बदलाव किया किया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, आईपीएस अरूण देव गौतम की गृह विभाग की सेवायें सामान्य प्रशासन विभाग से प्रतिनियुक्ति से वापिस लेते हुए अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त, महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं छत्तीसगढ़, के पद पर पदस्थ करते हुए, संचालक लोक अभियोजन छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं नेहा चंपावत, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर की सेवायें सचिव, गृह विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को प्रतिनियुक्ति पर सौंपी जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed