Independence Day : रायपुर में सीएम साय सुबह 9 बजे फहराएंगे तिरंगा और परेड की लेंगे सलामी

Independence Day : रायपुर में सीएम साय सुबह 9 बजे फहराएंगे तिरंगा और परेड की लेंगे सलामी

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लेकर जिला मुख्यालयों, कस्बो एवं गांवों में 79वें स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में सुबह 9 बजे से आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। मुख्यमंत्री परेड के आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी लेने के पश्चात राज्य की जनता के नाम अपना संदेश देंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय असाधारण साहस और उत्कृष्ट सेवा के लिए राज्य के 25 पुलिस कर्मियों को वीरता पदक, राष्ट्रपति पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित करेंगे। मुख्य समारोह में पुलिस बैंड एवं हार्स शो का प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्तर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, गरियाबंद में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, बालोद में वन मंत्री केदार कश्यप, कोरबा में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, जशपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, कवर्धा में सांसद संतोष पांडेय, बलरामपुर में सांसद चिंतामणि महाराज, महासमुंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सारंगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद महेश कश्यप, कांकेर में सांसद भोजराज नाग, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

 

मुंगेली जिला मुख्यालय में विधायक पुन्नूलाल मोहले, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विधायक धरमलाल कौशिक, कोरिया में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में विधायक अजय चंद्राकर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक रेणुका सिंह, कोंडागांव में विधायक लता उसेंडी, नारायणपुर में विधायक विक्रम उसेंडी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में विधायक राजेश मूणत, दंतेवाड़ा में विधायक किरण देव और सुकमा जिला मुख्यालय में विधायक धरमजीत सिंह स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे ।

15 अगस्त की शाम बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बजेगी देशभक्ति की धुनें, बैंड डिस्प्ले के माध्यम से दिया जाएगा राष्ट्रभक्ति का संदेश

15 अगस्त की शाम बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बजेगी देशभक्ति की धुनें, बैंड डिस्प्ले के माध्यम से दिया जाएगा राष्ट्रभक्ति का संदेश

बिलासपुर। 79 वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) की संध्या पर बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर देशभक्ति की गूंज…
बिहार वोटर लिस्ट रीविजनः हटाए गए 65 लाख लोगों की लिस्ट सावर्जनिक करें चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

बिहार वोटर लिस्ट रीविजनः हटाए गए 65 लाख लोगों की लिस्ट सावर्जनिक करें चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

Supreme court Hearing On Bihar SIR: सुप्रीम कोर्ट में आज बिहार वोटर लिस्ट रीविजन (SIR) पर सुनवाई हुई।…

स्वतंत्रता दिवस दौड़ में शामिल हुए सीएम साय, देश को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया याद…

रायपुर: पूरे देश भर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. स्वतंत्रता दिवस से एक…

मुख्यमंत्री ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को 611.21 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात, CM साय ने कहा- विकास का अधूरा सपना अब होगा पूरा, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम पिपरिया में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित…

भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा रायपुर : एकता, सुरक्षा और विकास का दिया गया संदेश, मुख्यमंत्री साय का आह्वान- हर घर तिरंगा से गूंजे छत्तीसगढ़

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का एक महान…

CBSE स्टूडेंट्स को राज्य स्तरीय खेलों में रोक : हाईकोर्ट ने सरकार से शपथपत्र में मांगा विस्तृत जवाब, 11 को होगी अगली सुनवाई

CG News :  बिलासपुर. हाईकोर्ट ने प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों के बच्चों को राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिताओं…

बिलासपुर हाईकोर्ट के 3 वकील बने सीनियर एडवोकेट, अधिसूचना जारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राज्य के तीन वरिष्ठ और प्रतिष्ठित अधिवक्ताओं को “सीनियर एडवोकेट” की उपाधि से अलंकृत…

‘ED ठगों की तरह काम कर रही है…,’ सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को फिर फटकार लगाई, कहा- कानून के दायरे में रहना होगा

Supreme court On ED: जांच ऐजेंसी ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) अपनी कार्यशैली के कारण इन दिनों सुप्रीम कोर्ट के…