BreakingChhattisgarhGovernmentPolitics

CG News : जशपुर दौरे पर रहेंगे CM साय… चित्रोत्पला फिल्म सिटी का भूमिपूजन आज…

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार से जशपुर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. वह तूता पहुंचकर ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ का भूमिपूजन कर आधारशिला रखेंगे. इसके बाद डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित ‘राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा माह – 2026’ के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वह दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के लिए रवाना होंगे. कोतबा में विकासकार्यों का लोकार्पण करेंगे. सीएम आज रात्रि विश्राम गृह ग्राम बगिया में ही करेंगे.

चित्रोत्पला फिल्म सिटी का भूमिपूजन

नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-23 माना-तूता में प्रस्तावित चित्रोत्पला फिल्म सिटी और ट्रायबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शनिवार को सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे. राज्य में फिल्म टूरिज्म की संभावनाओं को देखते हुए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की कैपिटल इन्वेस्टमेंट के लिए राज्यों को विशेष सहायता-ग्लोबल स्तर के आइकॉनिक पर्यटन केन्द्रों का विकास योजना के अंतर्गत इन दोनों परियोजनाओं की मंजूरी दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button