AIRLINESBreakingGovernmentInternationalNational

नशे में टल्ली होकर प्लेन उड़ाने पहुंच गया एअर इंडिया का पायलट, Air India के यात्रियों की अटक गई सांसें, हुआ गिरफ्तार

नशे में टल्ली होकर प्लेन उड़ाने पहुंच गया एअर इंडिया का पायलट, Air India के यात्रियों की अटक गई सांसें, हुआ गिरफ्तार

Air India Pilot Drunk: एअर इंडिया के पायलट को नये साल के जश्न में शराब पीना महंगा पड़ गया। कनाडा के वैंकूवर एयरपोर्ट (Vancouver Airport) पर एअर इंडिया का पायलट नशे में टल्ली होकर प्लेन उड़ाने पहुंच गया। सुरक्षाकर्मियों ने मुंह से शराब की गंध आने के बाद पायलट को हिरासत में ले लिया। जांच पूरी होने तक संबंधित पायलट को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वैंकूवर के एक ड्यूटी फ्री स्टोर के कर्मचारी ने पायलट को शराब पीते हुए देखा गयाष दावा किया गया है कि शराब की बोतल खरीदते समय पायलट के मुंह से शराब की गंध आ रही थी।

इसके बाद कर्मचारी ने पायलट की सूचना तुरंत कनाडा के अधिकारियों को दीष उड़ान से पहले कनाडा एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने पायलट की फिटनेस को लेकर आपत्ति जताई। जांच के दौरान पायलट के व्यवहार को लेकर संदेह जताया गया, जिसके बाद उसे आगे की पूछताछ के लिए अलग कर लिया गया।

सूत्रों का कहना है कि पायलट ने हवाई अड्डे पर अनजाने में शराब पी थी और ड्यूटी फ्री शॉप के एक कर्मचारी ने उसे ऐसा करते हुए देखा था। वहीं अन्य का कहना है कि बोतल खरीदते समय उससे शराब की गंध आ रही थी। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि असल में क्या हुआ था। कर्मचारी ने मामले की सूचना कनाडाई अधिकारियों को दी, जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज का इस्तेमाल करके पता लगाया कि संबंधित पायलट को उड़ान भरनी थी। वे उसे एअर इंडिया के विमान में ट्रैक करने में कामयाब रहे।

DGCA कर रहा मामले की जांच
इस मामले में एअर इंडिया ने कड़ा रुख अपनाया है। पायलट को कुछ दिनों बाद दिल्ली लाया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले की जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दी गई है, जो इसकी जांच कर रहा है। जांच पूरी होने तक संबंधित पायलट को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button