October 24, 2026

महादेव सट्टा एप मामले में आरोपी का भाई गिरफ्तार, थार में बैठकर बेच रहा था चिट्टा.

0
महादेव सट्टा एप मामले में आरोपी का भाई गिरफ्तार, थार में बैठकर बेच रहा था चिट्टा…

दुर्ग। महादेव सट्टा एप और हत्या की धमकी मामले में जेल जा चुके अपराधी दीपक नेपाली के भाई लुकेश सिंह नेपाली समेत दो अन्य आरोपियों को ब्राउन शुगर (चिट्टा) के साथ जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. लुकेश अपने दो साथियों के साथ हाउसिंग बोर्ड में थार गाड़ी में बैठकर चिट्टा बेच रहा था. प्रकरण में पुलिस ने 21 (ख), 27 (क) एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है.

पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि रविवार को जामुल पुलिस को सूचना मिली कि 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड नाला के पास तीन लड़के ब्राउन शुगर (चिट्टा) बेच रहे हैं. इस पर तत्काल टीम को भेजा गया. पुलिस को आता देख संदेही भागने लगे. तीनों को घेराबंदी कर पकड़ा गया. उनके कब्जे से 10.55 ग्राम ब्राउन शुगर मिला, जिसकी बाजार कीमत करीब 90 हजार रुपए आंकी गई है. इसके अलावा थार गाड़ी जिसकी कीमत लगभग 9 लाख रुपये और 60 हजार के दो मोबाइल जब्त किए गए.

पकड़े गए तीनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं. 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी आरोपी दीपक नायकर (24 वर्ष) के खिलाफ जामुल थाने में मारपीट, चोरी, लूट, अनाचार समेत 12 मामले दर्ज हैं. इसी तरह हाउसिंग बोर्ड निवासी वैभव पिता हरिओम सोनी (24 वर्ष) के खिलाफ जामुल में तीन और वैशाली नगर थाना में एक प्रकरण दर्ज है. वहीं, कैंप-1 निवासी लुकेश सिंह नेपाली (28 वर्ष) के खिलाफ वैशाली नगर थाने में लूट का प्रकरण दर्ज है.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You may have missed