BreakingChhattisgarhGovernment

साय सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, रमजान में समय से एक घंटा पहले छोड़ सकेंगे कार्यालय

साय सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, रमजान में समय से एक घंटा पहले छोड़ सकेंगे कार्यालय

रायपुर। पवित्र माह रमजान की शुरुआत 19 फरवरी से हो चुकी है। मुस्लिम समाज के लिए यह महीना इबादत, रोजा और आत्म अनुशासन का विशेष समय माना जाता है। पूरे माह रोजेदार दिनभर उपवास रखकर इबादत करते हैं और रात में विशेष नमाज ‘तरावीह’ अदा की जाती है, जिसमें पवित्र कुरान का पाठ किया जाता है। रमजान को ध्यान में रखते हुए साय सरकार ने राज्य के सभी शासकीय मुस्लिम अधिकारी एवं कर्मचारियों को कार्यालय समय से एक घंटा पूर्व कार्यमुक्त होने की अनुमति प्रदान की है।

सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए डॉ. सलीम राज ने इसे सराहनीय कदम बताया है। उन्होंने कहा कि सीएम  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सभी जाति, धर्म, पंथ और समाज की आस्था का सम्मान किया जा रहा है। यह निर्णय सामाजिक सद्भाव और धार्मिक संवेदनशीलता का परिचायक है।

डॉ. सलीम ने आगे कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की सोच का ही प्रतिबिंब है। उन्होंने प्रदेश सरकार के इस फैसले के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे रोजा रख रहे कर्मचारियों को इबादत और पारिवारिक समय के लिए सहूलियत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button