ICC Women’s T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया सातवीं बार बना विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन, इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

ICC Women’s T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया सातवीं बार बना विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन, इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

Women’s T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। लंदन के लॉर्ड्स मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 153 रन बनाए और 17 गेंद शेष रहते मुकाबला जीत लिया। बेथ मूनी और फीबी लिचफील्ड की शानदार पारियों ने ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने बनाए 150 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। कप्तान नैट सिवर-ब्रंट ने 53 गेंदों में नाबाद 58 रन की जिम्मेदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके शामिल रहे। वहीं फ्रेया केम्प ने 28 गेंदों में 44 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 80 रन की अहम साझेदारी की और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विकेटकीपर एमी जोन्स 6 रन और डैनी वायट-हॉज 8 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गईं। एलिस कैप्सी ने 23 रन का योगदान दिया, जबकि हीदर नाइट सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुईं।

 

ऑस्ट्रेलिया की ओर से लूसी हैमिल्टन, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिन्यू और किम गार्थ ने एक-एक विकेट हासिल किया।

 

ऑस्ट्रेलिया की शानदार बल्लेबाजी

151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी झटके के साथ हुई। जॉर्जिया वोल सिर्फ 9 रन बनाकर लॉरेन बेल का शिकार बनीं। इसके बाद बेथ मूनी और फीबी लिचफील्ड ने दूसरे विकेट के लिए 100 रन की शानदार साझेदारी कर मैच पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में कर दिया।

बेथ मूनी ने 49 गेंदों में 64 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके शामिल रहे। वहीं फीबी लिचफील्ड ने 35 गेंदों में 48 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। दोनों के आउट होने के बाद एलिस पेरी ने नाबाद 13 और एश्ले गार्डनर ने नाबाद 3 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।

 

इंग्लैंड की ओर से लॉरेन बेल, चार्ली डीन और सोफी एक्लेस्टोन ने एक-एक विकेट लिया, लेकिन वे ऑस्ट्रेलिया की मजबूत बल्लेबाजी के सामने टीम को जीत नहीं दिला सकीं।

 

सातवीं बार बना विश्व विजेता

इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में अपना दबदबा और मजबूत कर दिया। टीम ने रिकॉर्ड सातवीं बार विश्व कप का खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया और एक बार फिर दुनिया की सबसे सफल महिला टी20 टीम होने का गौरव हासिल किया।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वॉल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन

 

इंग्लैंड: डैनी वायट हॉज, एमी जोन्स (विकेटकीपर), नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, फ्रेया कैम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लस्टन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *