AUS vs IND 2nd ODI: एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त, शॉर्ट-कोनोली ने जड़े अर्धशतक

AUS vs IND 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत को दो विकेट से हार का सामना पड़ा है। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। एडिलेड में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद भारतीय टीम ने रोहित-श्रेयस के अर्धशतक की मदद से निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 264 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू शॉर्ट और कूपर कोनोली ने अर्धशतक लगाए जिससे टीम ने 46.2 ओवर में आठ विकेट पर 265 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Australia vs India Highlights, 2nd ODI: Australia seal the ODI series with 2-wicket win in Adelaide

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 54 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन मैथ्यू शॉर्ट ने पारी को संभाला और अर्धशतक लगाने में सफल रहे। इस दौरान मैट रेनशॉ ने उनका साथ बखूबी निभाया। भारत ने रेनशॉ और एलेक्स कैरी के विकेट निकाले जिससे ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बढ़ा। फिर हर्षित राणा ने शॉर्ट को भी पवेलियन भेज दिया। हालांकि, कोनोली टिके रहे और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की जीत सुनिश्चित की। भारत को अंत में कुछ विकेट मिले, लेकिन ऑस्ट्रेलिया लक्ष्य के इतने करीब पहुंच गया था कि यहां से भारत का जीतना मुश्किल था।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से शॉर्ट ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए, जबकि कोनोली 61 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल ओवेन ने 36, मैट रेनशॉ ने 30, ट्रेविस हेड ने 28, मिचेल मार्श ने 11, कैरी ने 9, मिचेल स्टार्क ने 4 और जेवियर बार्टलेट ने 3 रनों का योगदान दिया। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर को दो-दो विकेट मिले, जबकि मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

इस दिन खेला जाएगा तीसरा और आखिरी वनडे

3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में 25 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग-11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, कूपर कॉनोली, जेवियर बार्टलेट, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *