October 25, 2026

पीएम मोदी से सपरिवार मिले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, साझा कीं तस्वीरें …

0
पीएम मोदी से सपरिवार मिले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, साझा कीं तस्वीरें …
रायपुर। नवा रायपुर स्थित IIM में आयोजित तीन दिवसीय 60वीं अखिल भारतीय डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने परिवार के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम को पुष्पगुच्छ भेंट किया।

डॉ. रमन सिंह ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि “आज स्पीकर हाउस, नया रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सपरिवार आत्मीय मुलाकात की। इस भेंट के दौरान पूरे परिवार और विशेषकर परिवार के बच्चों के साथ पीएम मोदी की तन्मयता और स्नेह से सभी अनुग्रहित हैं।

उन्होंने आगे लिखा, “अपने व्यस्ततम कार्यक्रम से समय निकालकर परिवार से मिलने के लिए मैं हृदय से प्रधानमंत्री मोदी का आभार प्रकट करता हूं।”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You may have missed