धनतेरस पर धनवर्षा : छत्तीसगढ़ में 8-10 हजार करोड़ का कारोबार, सराफा और ऑटोमोबाइल सेक्टर में जमकर खरीदारी
रायपुर. भारत के सबसे बड़े त्यौहार दिपावली को लेकर इन दिनों बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. धनतेरस के मौके पर सराफा से लेकर ऑटोमोबाइल सेक्टर में मार्केट बूम रहा. छत्तीसगढ़ में लगभग 8 से 10 हजार करोड़ रुपये का अनुमानित कारोबार हुआ है. वहीं राजधानी रायपुर में इस बार 1000 करोड़ के आसपास व्यापार होने का अनुमान है. शनिवार और रविवार को इस आंकड़े में इजाफा होने के भरपूर संभावनाए बन रहे हैं.
प्रदेशभर के प्रमुख बाजारों में धनतेरस के दिन सुबह से लोगों की भीड़ पहुंची. कई जगहों पर भीड़ इतनी थी कि पैर रखने की जगह तक नहीं थी. सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े, मिठाइयां, फोर व्हीलर, टू व्हीलर की जमकर खरीदारी हुई.
CCCI के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि 2026 में दीपवाली को लेकर बाजारों में अच्छा कारोबार हुआ है. कई दफ्तरों में कर्मचारियों में शुक्रवार को बोनस दिया गया है. इससे अनुमान है कि शनिवार और रविवार को खरीदारी के लिए लोग बाजार पहुंचेंगे, जिससे सिर्फ रायपुर में 1000 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है.
सेक्टोरइल वाइस कारोबार
धनतरेस के मौके पर अलग-अलग सेक्टर में हुई खरीदारी का अनुमानित आंकड़ा.
- सराफा सेक्टर – रायपुर में 200 करोड़ और छत्तीसगढ़ में 2,500 करोड़
- ऑटोमोबाइल्स सेक्टर – रायपुर में 150 करोड़ और छत्तीसगढ़ में 2500 करोड़
- इलेक्ट्रानिक्स सेक्टर – मोबाइल, कम्प्यूटर में रायपुर में 250 करोड़ और छत्तीसगढ़ में 1500 करोड़
- रियल एस्टेट सेक्टर – रायपुर 75 करोड़ छत्तीसगढ़ में 500 करोड़
- कपड़ा, बर्तन, गिफ्ट, मिठाई रायपुर में 250 करोड़, छत्तीसगढ़ में 1000 करोड़
