October 24, 2026

सीएम से केरल और ओडिशा के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, साय ने कहा – छत्तीसगढ़ शांतिप्रिय प्रदेश, कानून अपना काम कर रहा

0
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय, महानदी भवन में केरल एवं ओडिशा के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा सांसद चलाकुडी से बेनी बेहनन, कोट्टायम से के. फ्रांसिस जॉर्ज, कोल्लम से एनके प्रेमचंद्रन, कोरापुट से सप्तगिरि उल्का और केरल विधानसभा सदस्य रोजी एम. जॉन शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से राज्य में हाल ही में चर्चा में आए धर्मांतरण प्रकरण की जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक शांतिप्रिय और समरसता में विश्वास रखने वाला प्रदेश है, जहां सभी धर्मों के लोग सौहार्दपूर्वक रहते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की जांच न्यायिक प्रक्रिया के तहत की जा रही है। कानून स्वतंत्र रूप से अपना कार्य कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश की बेटियां और नागरिक सुरक्षित व सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *