November 27, 2026

CG Weather : छत्तीसगढ़ में सुबह-शाम बढ़ रही गलन, इस इलाके में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, पढ़ें लेटेस्ट वेदर अपडेट

0

CG Weather : रायपुर. बारिश का दौर थमने के बाद छत्तीसगढ़ में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है. राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में गुरुवार को सुबह और शाम के वक्त हल्की गलन महसूस हुई. उत्तरी क्षेत्रों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है. अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं जताई है. इसका मतलब है कि ठंड से फिलहाल राहत के आसार नहीं है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा प्रदेश में मौसम ?

प्रदेश में गुरुवार को मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं दुर्ग में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा. मौसम विभाग के बताया कि फिलहाल मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. 26  नवंबर को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के अधिकतम 2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है.

रायपुर में 15 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा पारा

राजधानी रायपुर में 26 नवंबर को अधिकतम तापमान करीब 28 और न्यूनतम 16 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग के माना केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 27 से 30 नवंबर तक अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री और न्यूनतम 14-15 डिग्री के आसपास रह सकता है, जिससे ठंडक बढ़ने की संभावना है. गुरुवार को मौसम साफ रहने के अलावा दिन में पारा 29 डिग्री सेल्सियस, जबकि रात में 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है.

साइक्लोनिक सर्क्युलेशन का असर नहीं

एक्टिव मौसमी सिस्टम की बात करें तो उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा तथा दक्षिणी गंगा-तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर, समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic circulation) अभी भी बना हुआ है. यह सिस्टम बारिश कराने के लिए प्रमुख माना जाता है. फिलहाल इसका असर छत्तीसगढ़ में होने के आसार नहीं है. अगले एक हफ्ते तक मौसम ड्राय ही रहने की संभावना है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed