CG Weather : छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच होगी बारिश? बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने के आसार
CG Weather : रायपुर. छत्तीसगढ़ में ठंड धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है. बीते दिनों न्यूनतम तापमान में हुई गिरावट से कई शहरों में सुबह और देर रात को हल्की ठंड महसूस हो रही है. फिलहाल प्रदेश में मौसम ड्राय बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है.
CG Weather Today : रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में 13 नवंबर को आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है. यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान बताया गया है.
CG Weather : बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम तैयार होने की संभावना
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि बंगाल की खाड़ी में आज लो प्रेशर एरिया के निर्माण होने की संभावना जताई जा रही है, जो आने वाले दिनों में दक्षिणी और मध्य इलाके में मौसम को प्रभावित कर सकता है. मध्य अंडमान सागर और उससे लगे अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के ऊपर ऊपरी वायु परिसंचरण सक्रिय है. इसके प्रभाव से 13 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के साथ 14 नवंबर तक स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र और 15 नवंबर के आसपास अवदाब में मौसमी हो सकता है.
CG Weather : पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम ?
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 5 दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. वहीं, किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है. प्रदेश में गुरुवार को सबसे अधिक तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस सुकमा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया. इस दौरान प्रदेश में कहीं भी खास बारिश दर्ज नहीं की गई.
जानिए गुरुवार को शहरों में कैसा रहा तापमान ?
रायपुर – अधिकतम तापमान 29.8°C, न्यूनतम तापमान 17.3°C
माना एयरपोर्ट – अधिकतम तापमान 29.2°C, न्यूनतम तापमान 15.2°C
बिलासपुर – अधिकतम तापमान 28.8°C, न्यूनतम तापमान 16.0°C
पेण्ड्रारोड – अधिकतम तापमान 28.4°C, न्यूनतम तापमान 13.8°C
अंबिकापुर – अधिकतम तापमान 28.1°C, न्यूनतम तापमान 11.4°C
जगदलपुर – अधिकतम तापमान 29.4°C, न्यूनतम तापमान 14.0°C
दुर्ग – अधिकतम तापमान 32.2°C, न्यूनतम तापमान 15.6°C
राजनांदगांव – अधिकतम तापमान 29.5°C, न्यूनतम तापमान 17.0°C
