October 29, 2026

Police Transfer News: रायपुर कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट…

0

 रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला हुआ हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक मनीष तिवारी को रक्षित केंद्र रायपुर से यातायात पुलिस कमिश्नरेट में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा, कमिश्नरेट में 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है। इनमें उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। तबादलों के तहत विभिन्न थानों, रक्षित केंद्र, महिला थाना, यातायात शाखा और पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थापना की गई है।

आदेश में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, संबंधित थाना प्रभारियों और रक्षित निरीक्षक को रवानगी एवं आमद की सूचना तत्काल पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय भेजने को कहा गया है।

देखिये रायपुर कमिश्नरेट में हुए तबादले की लिस्ट-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed