October 11, 2026

कांग्रेस विधायकों को दिल्ली से आया बुलावा, SIR और CEC के खिलाफ कल होने वाले बड़े प्रदर्शन के लिए आज शाम होंगे रवाना

0

 रायपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कल याने सोमवार को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है, इसके लिए हाईकमान के बुलावे पर छत्तीसगढ़ से चुने गए कांग्रेस विधायक आज शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

 

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन से पहले दिल्ली स्थित काँग्रेस मुख्यालय में हाईकमान के साथ छत्तीसगढ़ के तमाम कांग्रेस विधायकों की बैठक होगी. इसमें प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई जाएगी. बताया जा रहा है कि कांग्रेस कल सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने की तैयारी में जुटी है.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के साथ छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत समेत तमाम कांग्रेस विधायक शाम 6:40 को दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

मामले में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा की मोदी सरकार ने लोगों को परेशान किया है. मोदी सरकार ने संवैधानिक संकट उत्पन्न कर दिया है. चुनाव आयोग ने मोदी सरकार से मिलकर लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काट दिया है. पूरे देश में इसका विरोध हो रहा है. इंडिया गठबंधन, Gen Z सभी लोग आंदोलन कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि जिस निर्वाचन आयोग को निष्पक्ष चुनाव करना है, वही बाइस्ड होकर काम कर रहा है. विदेशी ताकतों की देश पर नजर है. विश्व में भारत की छवि धूमिल हो रही है. राहुल गांधी समेत उनकी पूरी टीम लड़ाई लड़ रही है. प्रदर्शन में शामिल छत्तीसगढ़ से भी कई नेता दिल्ली जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *