BreakingChhattisgarhGovernmentHEALTH DEPARTMENT

CG Swine Flu : राजधानी बना स्वाइन फ्लू का हॉट स्पॉट, एक्टिव केस के आकंड़ों में उछाल

रायपुर. छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं. राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा 50 एक्टिव केस हैं. इसके साथ ही रायपुर जिले में आकंड़ा 127 से बढ़कर 146 पहुंच चुका है. राहत की बात यह है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालक सामान्य बनी हुई है, उनकी स्थिति गंभीर नहीं है.

रायपुर में क्यों है सबसे ज्यादा केस?

चौधरी मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. मिथिलेश ने बताया कि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, अन्तराज्यीय बस स्टैंड होने के कारण रायपुर में मरीजों की संख्या अधिक है. यहां तेज से विस्तार होता है. उन्होंने कहा कि बचाव के लिए सबसे बड़ा उपाय सावधानी है, जिसके लिए प्रोटोकॉल जारी है. रायपुर के सभी अस्पताल में जांच के लिए सैंपल कलेक्ट करने की व्यवस्था मौजूद है. किसी को भी अगर लक्षण दिखते ही तत्काल जांच कराएं.

जनवरी से अब तक 298 मरीज

1 जनवरी 2026 से 8 सितंबर 2026 तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल 298 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अब तक स्वाइन फ्लू से किसी भी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है.

इन जिलों में मिले नए मरीज

8 सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक,  बिलासपुर में 3, बलौदाबाजार में 2, बस्तर में 2, दुर्ग में 4, जांजगीर-चांपा में 1, कोंडागांव में 1, कोरबा में 3, महासमुंद में 2, मुंगेली में 1, रायपुर में 19, राजनांदगांव में 2 और सरगुजा में 1 नया मरीज मिला है. इसके अलावा अन्य राज्य से 5 पॉजिटिव मामले सामने आए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button