BreakingChhattisgarhGovernmentPolitics
CG News: CM साय करेंगे आज भाजपा जिलाध्यक्षों को कलश वितरण…
CG News : रायपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा का कलश वंदन अभियान आज से शुरू होगा. सीएम विष्णु देव साय सुबह 11 बजे पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री साय भाजपा के 36 संगठन जिलों के अध्यक्षों को संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के लिए आयोजित प्रदेश स्तरीय भव्य कलश वंदन अभियान के तहत वाराणसी से लाई पवित्र माटी और जलयुक्त कलश का वितरण करेंगे.
