CG Weather : छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन बरसेंगे बदरा! बस्तर समेत 13 जिलों में अलर्ट जारी

CG Weather : रायपुर. दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर और मध्य इलाकों में बारिश की गतिविधियां कमजोर रहीं, जबकि दक्षिणी क्षेत्रों में मध्यम वर्षा हुई. (Chhattisgarh Weather Prediction) गुरुवार को रायपुर में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश की स्थिति निर्मित नहीं हुई. इससे तापमान में भी बढ़तरी हुई. अगले चार दिनों तक प्रदेश के कुछ जगहों पर पानी बरसने की संभावना जताई गई है.

 

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रायपुर के माना में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड हुआ. (Latest CG Weather Update) प्रदेश में बारिश अब भी सामान्य से 18% कम है. गुरुवार को गंगालूर में 3, दंतेवाड़ा, करपावंड, पेण्ड्रा रोड, गीदम, लोहंडीगुडा और सकोला में 2, रेंगाखार कला, बस्तर, मरवाही, धानोरा, डोंगरगढ़, धबहारपुर और भैरमगढ़ में 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई है.

CG Weather : सिनोप्टिक सिस्टम

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका अनूपगढ़, रोहतक, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र के केंद्र, फुरसतगंज, डेहरी, धनबाद, बांकुरा, दीघा और वहां से पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. वहीं दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है. इसके धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है.

 

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं. मौसम विभाग ने बादल के गरजने और चमकने के साथ बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

CG Weather : कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर और सुरगुजा में बादल गरजने, बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई गई है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *