संजय अग्रवाल बनाए गए छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष, CM साय ने X पर पोस्ट कर दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में योग और स्वास्थ्य गतिविधियों को नई दिशा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ योग आयोग में महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री साय ने X पर पोस्ट कर दी बधाई

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट जारी करते हुए लिखा—

“संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में योग के विस्तार तथा जन-जागरूकता को नई दिशा मिलेगी और योगमय, स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प और अधिक सशक्त होगा। आपके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं।”

बता दें कि संजय अग्रवाल बिलासपुर के रामा वैली, हाईकोर्ट रोड क्षेत्र के निवासी हैं। वह इससे पहले भी छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। सरकार ने उनके अनुभव और कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

संजय अग्रवाल ने CM और संगठन का जताया आभार

लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत के दौरान संजय अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री और संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के तहत उनकी पहली प्राथमिकता पूरे छत्तीसगढ़ के हर घर, स्कूल, कॉलेज और छात्रावास में योग को स्थापित करना है। उन्होंने आगे कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के हर कोने में योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का संचालन शासकीय, अशासकीय और पार्टी स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 21 जून का यह कार्यक्रम एक संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य यह संकल्प लेना है कि हम प्रतिदिन योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे।

देखें आदेश –

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *