BreakingChhattisgarhGovernment

Raipur Bank Fire : सेंट्रल बैंक में लगी आग, मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड टीम मौके पर मौजूद

 रायपुर : राजधानी रायपुर के बॉम्बे मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस में शनिवार को आग लगने की घटना सामने आई है. आग लगने के बाद धुआं निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची गई है. आग पर काबू पाने की कोशिश लगातार जारी है. पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, आसपास की दुकानों को भी एहतियातन खाली कराया गया है. फायर ब्रिगेड टीम मौके पर आग बुझाने के लिए जुटी हुई है. बैंक दफ्तर से धुंआ निकलते नजर आ रहा है. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. अबतक आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. हालांकि ऐसी में शॉर्ट सर्किट होने की बात कही जा रही है.

रायपुर नगर निगम की पानी टैंकर भी मौके पर बुला ली गई है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. दमकल टीम ने बचाव कार्य चलाते हुए आग पर काबू पाया.

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया है. स्थिति पूरी तरह सामान्य है. घटना कार्यालय बंद होने के समय हुई, इसलिए किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. भवन और दस्तावेजों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button