November 17, 2026

CG Weather : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज… भीषण गर्मी के बीच अंधड़ और बारिश का अलर्ट

0

CG Weather : रायपुर. भीषण गर्मी वाले मई महीने में मौसम का मिजाज बदल गया है. राजधानी रायपुर में आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान है. मौमस विभाग ने प्रदेश कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, गरज चमक के साथ वज्रपात और 50 से 60 किमी वाली तेज हवा चलने की संभावना जताई है.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। जगरगुंडा 2 सेमी, सुकमा 2 सेमी और जगदलपुर 1 सेमी बारिश दर्ज की गई. इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया.

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका पंजाब से नागालैंड तक 1.5 कम ऊंचाई ऊंचाई तक विस्तारित है. वहीं एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से कोमोरिन क्षेत्र तक 1.5 कम ऊंचाई तक विस्तारित है. इन मौसम प्रणालियों के कारण आज एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात के आसार हैं. पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट का दौर प्रारंभ हो सकता है.

रायपुर में आज कैसा रह सकता है मौसम ? (CG Weather)

राजधानी रायुपर में सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने आज आकाश आंशिक मेघमय रहने और बादल गरजने के साथ बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed