अफीम की खेती को लेकर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झूमाझटकी

अफीम की खेती को लेकर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झूमाझटकी

बिलासपुर। प्रदेश में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती पर राजनीति गरम हो गई है। दुर्ग में भाजपा के मंडल अध्यक्ष द्वारा 5 एकड़ 72 डिसमिल जमीन पर अफीम की खेती के खुलासे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेती वाले खेत में पहुंचे थे। इस मामले में पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई भी की थी। पर अब इस मामले को कांग्रेस लगातार मुद्दा बना रही है।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष द्वारा की जा रही अफीम की खेती पकड़े जाने पर बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर जिला अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा जिला मुख्यालय के दफ्तर का आज घेराव कर दिया। घेराव में बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे हैं। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस के जवान और आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने कांग्रेसियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए दफ्तर से पहले ही बैरिकेडिंग की थी और बैरिकेडिंग कर कांग्रेसियों को रोक दिया। कांग्रेसी आगे बढ़ने के लिए पुलिस की चेन को धकेलकर आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे।

वहीं कांग्रेसियों को रोकने की कोशिश के दौरान पुलिस के जवानों और कांग्रेसियों के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई। सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था। कांग्रेसी युवाओं को नशे में ढकेलने का आरोप लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के भी नारे लगा रहे थे। उन्होंने अफीम की खेती बंद करने की मांग की। कांग्रेसियों की भीड़ और प्रदर्शन को देखते हुए अभी भी बड़ी संख्या में पुलिस बल और अफसर भाजपा कार्यालय के बाहर और आसपास तैनात हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *