IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: वर्ल्ड कप अब हमारा हुआ… तीसरी बार विश्व विजेता बना भारत, फाइनल में कीवियों को 96 रनों से दी शिकस्त

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत रिकॉर्ड तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए।

India are crowned champions of the ICC Men's T20 World Cup 2026 after a  dominant campaign and a memorable final performance. 🇮🇳🏆 The victory  marks another historic moment for Indian cricket as

A proud moment for every Indian! 🇮🇳🏏 Congratulations to Team India for  their incredible victory at the ICC Men's T20 World Cup 2026. Your  determination, teamwork, and passion have once again united

Suryakumar Yadav Ends Ahmedabad Pitch Debate, Sends Big Message Ahead Of T20  World Cup Final vs New Zealand | Cricket News

India vs New Zealand Live Score, T20 World Cup 2026 Final: GOAT T20 team,  India defend their title comprehensively

जवाब में 256 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड टीम 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर 159 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत ने यह मुकाबला 96 रनों से अपने नाम करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

न्यूजीलैंड के लिए रन चेज़ में टीम के शेफर्ड ने 52 और कप्तान मिचेल सैंटनर ने 43 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर सका।

भारत के लिए गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। उनके अलावा अक्षर पटेल को 3 विकेट, और वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या को 1-1 सफलता मिली।

तीसरी बार विश्व विजेता बना भारत

भारतीय टीम ने तीसरी बार टी20 विश्वकप का खिताब जीता है। इससे पहले टीम 2007 में पहले संस्करण और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीती थी। सूर्यकुमार यादव का भी नाम विश्व विजेता कप्तानों में शुमार हो गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *