IND vs NAM, T20 World Cup 2026 : भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया, टी20 विश्वकप में लगातार 10वीं जीत, ईशान-पांड्या ने लगाई फिफ्टी, चक्रवर्ती ने झटके 3 विकेट

IND vs NAM, T20 World Cup 2026 : भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया, टी20 विश्वकप में लगातार 10वीं जीत, ईशान-पांड्या ने लगाई फिफ्टी, चक्रवर्ती ने झटके 3 विकेट

IND vs NAM, T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने अपनी शानदार बल्लेबाजी और जबरदस्त गेंदबाजी के दम पर लगातार दूसरी जीत हासिल कर ग्रुप-ए में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया, जहां ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की तूफानी पारियों और वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी ने भारतीय टीम को जीत दिलाई।

नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस हारने के पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए। ईशान किशन ने 24 गेंदों में 61 रन की तेज पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके लगाए। हार्दिक पांड्या ने 52 रन बनाए। इसके अलावा तिलक वर्मा ने 25, संजू सैमसन और शिवम दुबे ने 23-23 रन का योगदान दिया।

यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सिर्फ चौथा अवसर रहा जब भारत ने 200 रन की सीमा पार की। साथ ही, यह स्कोर इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बना।

 

वहीं नामीबिया की टीम 210 रन का पीछा करने उतरी, लेकिन केवल 116 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट, जबकि अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट लिए। नामीबिया की ओर से कप्तान जेरार्ड इरास्मस ने 4 विकेट झटके, जबकि लौरेन स्टीनकैंप ने 29 रन बनाए।

 

इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप-ए में शीर्ष स्थिति बनाते हुए टी20 विश्वकप में लगातार 10वीं जीत की रफ्तार बनाए रखी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *