IND vs NAM, T20 World Cup 2026: भारत ने नामीबिया को दिया 210 रन का लक्ष्य, ईशान-पांड्या ने जड़े अर्धशतक, गेरहार्ड इरास्मस ने झटके 4 विकेट

IND vs NAM, T20 World Cup 2026: भारत ने नामीबिया को दिया 210 रन का लक्ष्य, ईशान-पांड्या ने जड़े अर्धशतक, गेरहार्ड इरास्मस ने झटके 4 विकेट

IND vs NAM, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में आज भारत और नामीबिया की टीमें आमने-सामने हैं। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए हैं। अब नामीबिया को मैच जीतने के लिए 210 रन का स्कोर हासिल करना होगा।

Hardik Pandya brings up blazing 27-ball 50 with a 6 off Gerhard Erasmus in IND  vs NAM T20 World Cup 2026 match [Watch]

बता दें कि भारतीय बल्लेबाजों में ईशान किशन ने 24 गेंद पर 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए टीम को तेज शुरुआत दी। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके लगाए। इनमें से 4 छक्के उन्होंने एक ओवर में लगातार मारे। ईशान के अलावा हार्दिक पांड्या ने 52 रन की पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 25, संजू सैमसन ने 23 और शिवम दुबे ने 23 रन का योगदान दिया।

नामीबिया के लिए गेंदबाजी में कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। उनके अलावा बेन शिकोंगो, जेजे स्मिट और बर्नार्ड शोल्ट्ज़ को 1-1 सफलता मिली।

भारत और नामीबिया की प्लेइंग 11

भारत

संजू सैमसन, इशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

नामीबिया

लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हेइंगो

भारत बनाम नामीबिया लाइव कैसे देखें?

भारत और नामीबिया के मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर मैच लाइव देख सकते हैं। यहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा, जिससे आप अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं।

मोबाइल या ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए मैच जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध है। यदि आपके फोन में ऐप नहीं है तो इसे डाउनलोड करना होगा, और पहले से इंस्टॉल है तो अपडेट कर लें ताकि बिना रुकावट मैच देख सकें। इसके अलावा, यह मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी फ्री में देखा जा सकता है। हालांकि इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना जरूरी है। अन्य डीटीएच या केबल नेटवर्क पर डीडी स्पोर्ट्स के जरिए मैच उपलब्ध नहीं होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *