WPL FINAL : RCB ने दूसरी बार जीता WPL का खिताब, फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, मंधाना-जॉर्जिया ने खेली मैच विनिंग पारी

WPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुरुवार को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का खिताबी मुकाबला जीतकर इतिहास रच दिया। टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराते हुए दूसरा WPL खिताब अपने नाम कर लिया। बेंगलुरु पहली बार 2024 में चैंपियन बनी थी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथा फाइनल हार चुकी है।

RCB vs DC Highlights, WPL 2026 Final: Smriti Mandhana, Georgia Voll's Historic Partnership Sees RCB Clinch Thriller | Cricket News

RCB vs DC, WPL 2026 Final Highlights: Royal Challengers Bengaluru lift second WPL title after beating Delhi Capitals by six wickets | Cricket News - The Indian Express

रोमांचक रन चेज

वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में RCB ने 204 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को केवल 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान स्मृति मंधाना ने 87 रन की शानदार पारी खेली, जबकि जॉर्जिया वॉल ने 79 रन बनाए। दोनों के बीच 165 रनों की दूसरी विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी देखने को मिली, जो मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुई।

नाटकीय आखिरी ओवर

आखिरी ओवर में RCB को 10 रन चाहिए थे। राधा यादव और नदीन डी क्लर्क ने शुरुआती दो गेंदों पर 2 रन लिए। तीसरी गेंद पर राधा ने चौका लगाया, लेकिन चौथी गेंद में उनका बैट स्टंप से टकरा गया। गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई, लेकिन गिल्लियां नहीं गिरीं, और इस तरह RCB ने दूसरा WPL खिताब जीत लिया।

स्मृति मंधाना बनीं दूसरी कप्तान जिन्होंने जीते दो WPL खिताब

गौरतलब है कि आरसीबी ने दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले टीम ने 2024 में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर फाइनल जीत हासिल की थी। इस जीत के साथ स्मृति मंधाना दूसरी कप्तान बन गई हैं, जिन्होंने WPL में दो खिताब जीतने का कारनामा किया। इस मामले में उन्होंने मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 2023 और 2025 में खिताब जीते थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *