IND vs SA 2nd T20: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 51 रन से हराया, बार्टमैन ने झटके 4 विकेट, सीरीज 1-1 से बराबर

IND vs SA 2nd T20: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 51 रन से हराया, बार्टमैन ने झटके 4 विकेट, सीरीज 1-1 से बराबर

IND vs SA 2nd T20: न्यू चंडीगढ़ में खेले गए 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 51 रन से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डिकॉक की दमदार अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 4 विकेट पर 213 रन बनाए। 214 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 19.1 ओवर में 162 रन पर सिमट गई।

भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। शुभमन गिल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला भी नहीं चल पाया। अभिषेक शर्मा ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की, लेकिन वह भी ज्यादा देर टिक नहीं सके।

भारत की ओर से सिर्फ तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और 34 गेंदों में दो चौकों और पांच छक्कों की मदद से 62 रन की पारी खेली। वह टीम के आखिरी बल्लेबाज़ के रूप में आउट हुए। इसके अलावा जितेश शर्मा ने 27, अक्षर पटेल ने 21, हार्दिक पांड्या ने 20 और अभिषेक शर्मा ने 17 रन बनाए।

 

दक्षिण अफ्रीका के लिए ओटेनिल बार्टमैन ने सबसे घातक प्रदर्शन किया और 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन और लुथो सिपाम्ला ने दो-दो विकेट चटकाए।

 

अब सीरीज का तीसरा टी20 मुक़ाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *