IND vs SA: अब अफरीदी नहीं, रोहित शर्मा को याद रखेगी दुनिया, वनडे में बना डाला नया वर्ल्ड रिकॉर्ड…इस मामले में बने नंबर 1

IND vs SA: अब अफरीदी नहीं, रोहित शर्मा को याद रखेगी दुनिया, वनडे में बना डाला नया वर्ल्ड रिकॉर्ड…इस मामले में बने नंबर 1

IND vs SA 1st ODI: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज और अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए क्रिकेट जगत में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। रोहित शर्मा ने रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का 10 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। अब रोहित शर्मा ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

रोहित शर्मा ने अब तक ODI क्रिकेट में कुल 352 छक्के लगाए हैं। उन्होंने यह कारनामा 277 मैचों और 269 पारियों में किया, जबकि शाहिद अफरीदी ने अपने करियर में 398 मैचों और 369 पारियों में 351 छक्के जड़े थे। पिछले दस साल से अफरीदी का यह रिकॉर्ड कायम था, जिसे अब रोहित शर्मा ने तोड़ दिया है।

ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज (Top 5)

  1. 352* – रोहित शर्मा (भारत)
  2. 351 – शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)
  3. 331 – क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
  4. 270 – सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)
  5. 229 – एमएस धोनी (भारत)

एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के

  1. 352* – रोहित शर्मा (भारत)
  2. 351 – शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)
  3. 331 – क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
  4. 270 – सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)
  5. 229 – एमएस धोनी (भारत)

रांची में खेले जा रहे इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टीम इंडिया की पारी को जबरदस्त अंदाज में संभाला। यशस्वी जायसवाल का विकेट जल्दी गिरने के बाद दोनों बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी बनाते हुए टीम को मजबूती दी। विराट कोहली ने इस दौरान 48 गेंदों पर अपना ODI अर्धशतक पूरा किया। वहीं, रोहित शर्मा ने केवल 43 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ते हुए ODI करियर का 60वां अर्धशतक पूरा किया।

रोहित शर्मा का यह रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल है और यह साबित करता है कि ‘हिटमैन’ आज भी बल्लेबाजी के मैदान पर विपक्षी गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *