BreakingChhattisgarhGovernmentINDIAN RAILWAYSNationalPoliticsRailway minister

बिलासपुर रेल हादसे में मृतकों की बढ़ी संख्या : अबतक 11 यात्रियों की हुई मौत, 20 की हालत गंभीर… मालगाड़ी के ट्रेन मैनेजर ने कूद कर बचाई जान

Bilaspur Train Accident Update: वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की बिलासपुर जिले में मंगलवार को बड़ी रेल दुर्घटना हुई. लालखदान स्टेशन के पास मेमू ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर हो गई. इस दुखद हादसे में अब मौत का आंकड़ा बढ़ गया है. शुरुआत में 5 लोगों के मौत की खबर थी, यह आंकड़ा बढ़कर 11 पहुंच गया है. वहीं 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर के अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा मालगाड़ी के ट्रेन मैनेजर शैलेश चंद्रा ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई.

मालगाड़ी के मैनेजर ने कूद कर बचाई जान

कोरबा-बिलासपुर मेमू लोकल हादसे में मौत बनकर तेज गति से आ रही मेमू लोकल को देख मालगाड़ी के ट्रेन मैनेजर शैलेश चंद्रा को सामने साक्षात यमराज नजर आया. बताया जा रहा है, कि तेज रफ्तार से आ रहे मेमू लोकल को मालगाड़ी के गार्ड शैलेश चंद्रा ने देख लिया. इसके बाद वह गाड़ी से कूद कर दूर भाग गया जिससे उसकी जान बच गई है. इधर देखते ही देखते उसके सामने ही भीषण हादसा हो गया, अगर वह गाड़ी से उतरते नहीं तो उसनी भी जान जा सकती थी. मेमू लोकल के लोको पायलट विद्या सागर की मौके में ही मौत हो गई. जबकि सहायक लोको पायलट रश्मि राज गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है.

लगभग 10 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीम ने रेल हादसे के बाद लगभग 10 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, जो बुधवार तड़के तक चला. मंगलवार देर रात तक हैवी क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बोगी को हटा लिया गया. रात 3 बजे तक शवों को बाहर निकालने का काम चला. जिसके बाद मुंबई-हावड़ा रेल लाइन पर यातायात बहाल कर दिया गया है. साथ ही अप, डाउन और मिडिल लाइन को क्लियर कर दिया गया है. अब रेल यातायात पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है.

 

GGU की छात्रा की मौत

बिलासपुर रेल हादसे में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा प्रिया चंद्रा की मौत हो गई. वह सक्ती जिले के बहेराडीह की रहने वाली थी और बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा थी. दुर्घटनाग्रस्त कोच से प्रिया की बॉडी निकाली गई.

प्रभावित घायल यात्रियों के नाम :-

इस रेल हादसे में घायल हुए यात्रियों के नाम सामने आये हैं. इस सूची में 20 लोगों के नाम शामिल हैं.

 

1. मथुरा भास्कर, स्त्री, आयु 55 वर्ष

 

2. चौरा भास्कर, पुरुष, आयु 50 वर्ष

 

3. शत्रुघ्न, पुरुष, आयु 50 वर्ष

 

4. गीता देबनाथ, स्त्री, आयु 30 वर्ष

 

5. मेहनिश खान, स्त्री, आयु 19 वर्ष

 

6. संजू विश्वकर्मा, पुरुष, आयु 35 वर्ष

 

7. सोनी यादव, स्त्री, आयु 25 वर्ष

 

8. संतोष हंसराज, पुरुष, आयु 60 वर्ष

 

9. रश्मि राज, स्त्री, आयु 34

 

10. ऋषि यादव, आयु 2 वर्ष

 

11. तुलाराम अग्रवाल, पुरुष, आयु 60 वर्ष

 

12. अराधना निषाद, स्त्री, आयु 16 वर्ष

 

13. मोहन शर्मा, पुरुष, आयु 29 वर्ष

 

14. अंजूला सिंह, स्त्री, आयु 49 वर्ष

 

15. शांता देवी गौतम, स्त्री, आयु 64 वर्ष

 

16. प्रीतम कुमार, पुरुष, आयु 18 वर्ष

 

17. शैलेश चंद्र, पुरुष, आयु 49 वर्ष

 

18. अशोक कुमार दीक्षित, पुरुष, आयु 54 वर्ष

 

19. नीरज देवांगन, पुरुष, आयु 53 वर्ष

 

20. राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष, आयु 60 वर्ष

रेलवे देगा मृतकों को 10 लाख का मुआवजा राशि

बिलासपुर रेल हादसा में प्रभावित लोगों को मुआवजे का ऐलान किया गया है. रेलवे ने मृतक के परिवार को 10 लाख और गंभीर घायलों को 5 लाख, सामान्य घायलों को एक लाख रुपए देने की घोषणा की है।

 

सीएम साय ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है कि इस हादसे में मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी. वहीं घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button