Chhattisgarh Train Accident : मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन की जोरदार टक्कर, 4 यात्रियों की मौत की पुष्टि

Chhattisgarh Train Accident : वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज बड़ा रेल हादसा हुआ है। लाल खदान स्टेशन के पास मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन (MEMU) आपस में टकरा गईं, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर (डिरेल) गए। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जबकि आधिकारिक तौर पर 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के अनुसार 8 लोगों की मौत की खबर है।

हादसा गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच

जानकारी के मुताबिक, हादसा शाम करीब 4 बजे बिलासपुर स्टेशन से लगभग 5 किलोमीटर दूर गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।

घायलों की हालत गंभीर

हादसे में घायल यात्रियों को बिलासपुर के सिविल और अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। रेस्क्यू टीम, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है।

4 शव बरामद हुए हैं – कलेक्टर

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि घटनास्थल से अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। फिलहाल मौके पर जिला प्रशासन लगातार राहत कार्य में जुटा हुआ है।

रेलवे का आधिकारिक बयान

रेलवे ने शुरुआती बयान में कहा है कि घटना 4 बजे के आसपास MEMU ट्रेन का कोच बिलासपुर स्टेशन के पास मालगाड़ी से टकराया। 2 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है। हालांकि, स्थानीय सूत्रों का कहना है कि घायलों की संख्या और मौतों का आंकड़ा इससे कहीं अधिक हो सकता है।

रोकी गईं ट्रेनें

हादसे के बाद हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। वहीं रेलवे अधिकारी और प्रशासनिक टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं।

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने हादसे के बाद यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। यात्री इन नंबरों पर संपर्क कर अपने परिजनों की जानकारी ले सकते हैं —

आपातकालीन संपर्क नंबर

बिलासपुर – 7777857335, 7869953330

चांपा – 8085956528

रायगढ़ – 9752485600

पेंड्रा रोड – 8294730162

कोरबा – 7869953330

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *