बड़ी खबर : शहर की 32 टंकियों से कल सुबह नहीं मिलेगा पानी, मरम्मत के लिए 10 घंटे का होगा शटडाउन

काम की खबर : शहर की 32 टंकियों से कल सुबह नहीं मिलेगा पानी, मरम्मत के लिए 10 घंटे का होगा शटडाउन 

रायपुर. राजधानी रायपुर की 32 पानी टंकियों से 13 सितम्बर की सुबह जल आपूर्ति नहीं होगी. शनिवार की सुबह पानी बंद करके निगम का जलप्रदाय विभाग भाठागांव मेन रोड किनारे से जा रही सात में से 5 पाइपलाइन में लीकेज खोजने के बाद उसकी मरम्मत करेगा. इसके लिए शुक्रवार की शाम पानी सप्लाई के बाद 10 घंटे शटडाउन करने के कारण शनिवार की सुबह सप्लाई के लिए टंकियां नहीं भर पाएंगी.

निगम में जलकार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र ने बताया कि 150 एमएलडी फिल्टरप्लांट के रॉ वाटर 1400 एमएम व्यास की एचएस राइजिंग पाइपलाइन में भाठागांव चौक के पास लीकेज का पता चला है. इसकी मरम्मत के लिए 10 घंटे का यह शटडाउन शुक्रवार को रात्रि में लिया जाना है.

उन्होंने बताया कि उक्त मरम्मत कार्य करने के कारण 150 एमएलडी फिल्टरप्लांट से भरने वाली टंकियों भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडीनगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सद्धू, दलदलसिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा और नया 80 एमएलडी प्लांट से भरने वाली टंकियों बैरनबाजार नया, देवेन्द्र नगर नया, संजय नगर और मोतीबाग टंकी से शुक्रवार को शाम जलप्रदाय होने के बाद शनिवार की सुबह जलप्रदाय नहीं होगा. शनिवार शाम से पानी सप्लाई यथावत कर दी जाएगी.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *