ChhattisgarhCrime

Crime News : पहले महिलाओं को दिलाया लोन, फिर शेयर बाजार में दोगुनी रकम दिलाने का झांसा ठगे लाखों रुपये, महिला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने मोहल्ले की महिलाओं को लोन दिलवाने के नाम पर भरोसे में लिया और फिर रकम को शेयर बाजार में दोगुना करने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ज्योति यादव निवासी हांडीपारा ने आजाद चौक थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ले की ही महिला प्रेरणा शर्मा (पति संपन्न शर्मा, 49 वर्ष), निवासी ब्राह्मणपारा ने मोहल्ले की कई महिलाओं को विभिन्न बैंकों से लोन दिलवाया। लोन की रकम महिला खुद रखकर यह कहती रही कि वह शेयर बाजार में निवेश कर दोगुना लाभ दिलवाएगी।

प्रेरणा शर्मा ने इसी झांसे में ज्योति यादव से 3,75,000 रुवाये और अन्य महिलाओं से भी लाखों रुपये की ठगी कर ली। शिकायत के बाद आजाद चौक पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रेरणा शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button