October 22, 2026

Breaking News : चैतन्य बघेल को हिरासत में लेकर कोर्ट पहुंची ईडी की टीम, रिमांड में लेने की तैयारी

0
Breaking News : चैतन्य बघेल को हिरासत में लेकर कोर्ट पहुंची ईडी की टीम, रिमांड में लेने की तैयारी
CG ED Raid : रायपुर. छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में ईडी की टीम ने आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास में छापा मारा. जहां से चैतन्य बघेल को हिरासत में लेकर रायपुर विशेष कोर्ट में पेश किया जा रहा है. चैतन्य बघेल को विशेष न्यायाधीश डमरूधर चौहान की कोर्ट में पेश किया गया है. जहां से उन्हें रिमांड में लेने की तैयारी है.

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज सुबह 6 बजे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास में छापा मारा. शराब घोटाला मामले में 8 अधिकारियों की टीम दबिश देने 2 गाड़ियों में पहुंची. खबर फैलते ही उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई. जिला पुलिस ने निवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी.

पूरे दिन की कार्यवाही से कांग्रेस का बहिष्कार

वहीं भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी के द्वारा हिरासत में लिया जाने के बाद कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में जमकर प्रदर्शन किया और पूरे दिन की कार्यवाही से बहिष्कार कर दिया.

चैतन्य बघेल को हिरासत में लेने के बाद ईडी की टीम को बाहर निकलने में भारी परेशानी हुई. निवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी. ईडी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी हुई. हंगामे के चलते टीम को निकलने में काफी देर लगी.

ईडी दफ्तर के बाहर लगाए गए बैरिकेड्स

ईडी टीम के रायपुर दफ्तर पहुंचने से पहले ही सुरक्षा के लिए बैरिकेड्स लगाए दिए गए हैं. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed