ChhattisgarhGovernmentPolitics

Chhattisgarh Morning News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ दौरे पर..

Chhattisgarh Morning News:. रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार 10 जुलाई को एकदिवसीय दौरे पर रायगढ़ जाएंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:10 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 10:30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से स्टेट प्लेन द्वारा रायगढ़ रवाना होंगे. मुख्यमंत्री 11:00 बजे ओ.पी. जिंदल एयरस्ट्रिप रायगढ़ पहुंचेंगे और वहां से अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट, बनोरा जाएंगे. वे लगभग 11:30 बजे “श्री गुरु दर्शनम्” करेंगे और आध्यात्मिक संतों से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे. दोपहर 12:45 बजे मुख्यमंत्री कलेक्टोरेट परिसर, रायगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे “रेडी टू ईट” कार्यक्रम के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों को अनुबंध पत्र वितरित करेंगे. कार्यक्रम के दौरान वे लाभार्थी समूहों से संवाद भी करेंगे. इसके पश्चात वे ग्राम कोसमनारा जाएंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है. दोपहर 2:45 बजे मुख्यमंत्री रायगढ़ से स्टेट प्लेन द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 3:45 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button