Kharora Murder Case : नाबालिग हत्या मामले से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो आया सामने, रिश्तेदार के साथ जाती दिखी मृतिका.

Kharora Murder Case Update : नाबालिग हत्या मामले से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो आया सामने, रिश्तेदार के साथ जाती दिखी मृतिका 
Kharora Murder Case : रायपुर. राजधानी से लगे खरोरा थाना क्षेत्र में नाबालिग की हत्या के मामले में चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. खरोरा थाना क्षेत्र के बेल्दार सिवनी गांव में 27 जून को मुस्कान का शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. अब जो नई जानकारी सामने आई है, उससे वारदात को अंजाम देने का शक मृतका के दूर के रिश्तेदार साहिल धीवर पर और भी गहरा हो गया है.
Kharora Murder Case : CCTV फुटेज में मुस्कान किसी युवक के साथ बाइक पर जाती दिखाई दे रही है. पुलिस को आशंका है कि बाइक चला रहा युवक साहिल धीवर है, जो मृतका का दूर का रिश्तेदार है. वहीं दूसरी तस्वीर में साहिल को अकेले बाइक से लौटते हुए देखा गया है, जिससे शक और गहरा गया है.

Kharora Murder Case : खेत में मिली थी लाश

बता दें कि 27 जून को बेलदार सिवनी गांव के पास खेत में नाबालिग का शव मिला था. शव के पास से चाकू भी बरामद किया गया था. नाबालिग प्राइवेट स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ रही थी. मृतिका के पिता और भाई की अपनी-अपनी इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाते हैं. छोटा भाई 8वीं कक्षा में पढ़ता है. मामले में सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस साहिल के तलाश में जुटी है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *