नीरज उपाध्याय/केशकाल:- पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज के निर्देशानुसार समूचे बस्तर संभाग में इन दिनों पोदला उरस्कना अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान तहत शुक्रवार को कोंडागांव एसपी वाय. अक्षय कुमार के मार्गदर्शन में केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह व थाना प्रभारी विकास बघेल की मौजूदगी में पुलिस स्टाफ के द्वारा नक्सली हिंसा में शहीद हुए पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवानों की स्मृति में एक पेड़ शहीद की मां के नाम पर थाना परिसर के समक्ष पौधरोपण किया गया।पर्यावरण का संरक्षण करना हमारा दायित्व है- एसडीओपीइस सम्बंध में जानकारी देते हुए केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह ने बताया कि उच्चधिकारियों के निर्देशानुसार नक्सली हिंसा में शहीद हुए पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवानों की स्मृति में एक पेड़ शहीद की मां के नाम पर पूरे जिले में पौधरोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज हमने थाना परिसर के आसपास पौधरोपण किया। साथ ही हम क्षेत्रवासियों से भी अपील करते हैं कि आप लोग अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा अपने परिचितों को भी पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक करें। क्योंकि पर्यावरण का संरक्षण करना हम सब का दायित्व है।ये रहे मौजूद-इस दौरान एसडीओपी भूपत सिंह, थाना प्रभारी विकास बघेल, रिटेनर अधिवक्ता मनीषा तिवारी, उ.नि. शोभितराम साहू, स.उ.नि निहार रंजन मण्डल, शंकरलाल ध्रुव, प्र.आर. ईश्वर नेताम समेत थाना स्टाफ मौजूद रहे।

Posted inChhattisgarh Government Naksal
