Cg Big News | पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस.सिंहदेव ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी ! जानिए पूरा मामला

Cg Big News | पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस.सिंहदेव ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी ! जानिए पूरा मामला

CG Big News | Former Deputy CM T.S.Singhdev warned of hunger strike! Know the whole matter

अंबिकापुर। पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस.सिंहदेव ने भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। सिंहदेव ने आरोप लगाया है कि अंबिकापुर शहर के ग्राम बधियाचुआ में जंगलों की धड़ल्ले से कटाई की जा रही है। यहां भूमाफिया दबंगई कर कब्जा कर रहे है। इस पूरे मामले की शिकायत के बाद भी जिला प्रशासन और वन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी। जिससे नाराज होकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने भूख हड़ताल पर बैठने की बात कही हैं।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला अंबिकापुर शहर से लगे बधियाचुआ ग्राम पंचायत का है। बताया जा रहा है कि यहां 100 एकड़ से अधिक जमीन पर भू-माफियाओं के द्वारा जंगलों की कटाई कर कब्जा कर लिया गया है। भू माफियाओं की मनमानी और जंगल की अवैध कटाई की शिकायत ग्राम पंचायत के उप सरपंच ने कई बार जिला प्रशासन व वन विभाग को दी गई। बावजूद इसके भू माफियाओं के खिलाफ आज तक किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ऐसे में ग्राम पंचायत के लोगों ने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव से इसकी शिकायत की गई थी। जिसके बाद टी.एस.सिंहदेव खुद ही ग्राम पंचायत बधियाचुआ के उस जंगल के क्षेत्र में पहुंचे और देखा कि 100 एकड़ से अधिक की भूमि पर भू माफियाओं द्वारा कब्जा कर लिया गया है। बावजूद इसके इस पूरे मामले की लिखित शिकायत करने के बाद भी वन विभाग के जवाबदार अफसर ग्रामीणों की बात को झूठा बताकर खुद को सही साबित करने में लगे हुए है। इस पूरे प्रकरण पर पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने गहरी नाराजगी जतायी है।

जिला प्रशासन और वन विभाग की इस अनदेखी पर पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर न्याय संगत बातों को नहीं सुना जाता है, तो आने वाले दिनों में मैं ग्रामीणों के साथ न्याय के लिए भूख हड़ताल पर बैठूंगा। साथ ही यह भी कहा कि नियम और कानून के विपरीत हो रहा है, तो कार्रवाई कीजिए। पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव के इस बयान के बाद राजनीति गरमा गयी है। वहीं टी.एस.सिंहदेव ने जिला प्रशासन और वन विभाग की कार्य प्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाया है। ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि समय रहते जिला प्रशासन और वन विभाग इस मामले पर कोई एक्शन लेता है, या फिर पूर्व डिप्टी सीएम ग्रामीणों को न्याय दिलाने भूख हड़ताल पर बैठते है, ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *