फरसगांव | इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, पहले हुआ प्यार फिर बलात्कार, अब शादी से मुकरा प्रेमी, रिपोर्ट दर्ज….

फरसगांव | इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, पहले हुआ प्यार फिर बलात्कार, अब शादी से मुकरा प्रेमी, रिपोर्ट दर्ज….

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- शोसल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग के कारण एक बार फिर एक शर्मनाक घटना प्रकाश में आई है। जहां शोसल मीडिया प्लेटफार्म (इंस्टाग्राम) के जरिए दोस्ती कर के कानपुर (उत्तरप्रदेश) के युवक ने फरसगांव (छत्तीसगढ़) की लड़की के साथ दोस्ती की। कुछ समय बीतने के बाद यह दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद युवक छत्तीसगढ़ पहुँचा, उसने शादी का झांसा देकर पीड़िता साथ कई बार शारीरिक सम्बंध भी बनाया। वापस कानपुर जाने के कुछ दिनों बाद उसने पीड़िता से पूरी तरह संपर्क खत्म कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत फरसगांव थाने में दर्ज करवाई है।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरसगांव थाना क्षेत्र के रहने वाली पीड़िता ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि, एक वर्ष पूर्व उत्तरप्रदेश के कानपुर के अजय समरथ नामक युवक से इंस्ट्राग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। फिर धीरे -धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान 2023 के अक्टूबर महीने में युवक ने युवती के घर आकर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फरार हो गया।

इस सम्बंध में फरसगांव थाना प्रभारी नरेश साहू ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी युवक की पता तलाश हेतु उच्चधिकारियों के मार्गदर्शन पर एक विशेष टीम गठित कर कानपुर के लिए रवाना कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

बाइट- नरेश साहू, थाना प्रभारी, फरसगांव 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *