कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात, कहा – शहर में पेट्रोलिंग बढ़ाएं और अपराध पर लगाम लगाएं

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात, कहा – शहर में पेट्रोलिंग बढ़ाएं और अपराध पर लगाम लगाएं

 रायपुर। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने आज रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला से मुलाकात की और शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था, ट्रैफिक अव्यवस्था और बढ़ते अपराधों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजधानी में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। शहर के कई इलाकों में खुलेआम नशे का कारोबार फल-फूल रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। वहीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हत्या, लूट और चोरी जैसी वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है, जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि राजधानी में ट्रैफिक जाम और लगातार हो रही चालानी कार्रवाई से आम जनता परेशान है। शहर में पार्किंग की कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने के बाद भी लोगों पर कार्रवाई की जा रही है, जिससे नागरिकों को बेवजह दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ये हैं प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख मांगें

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि बदमाशों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। शहर में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाया जाए, ताकि राजधानी में कानून व्यवस्था मजबूत हो और आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर सके। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, सुबोध हरितवाल समेत अन्य नेता शामिल थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *