WPL 2026 Final: लगातार 3 फाइनल हारने वाली दिल्ली रच पाएगी इतिहास, या मधाना ब्रिगेड मारेगी बाजी, किसके आंकड़े हैं शानदार? यहां देख लिजिए

WPL 2026 Final: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। एक ओर जहां पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहकर फाइनल में पहुंची आरसीबी होगी, वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराकर खिताबी जंग में उतरेगी।

हर बार फाइनल में पहुंची, लेकिन एक बार भी नहीं जीत सकी ट्रॉफी

दिल्ली कैपिटल्स के नाम एक अनोखा और चौंकाने वाला रिकॉर्ड दर्ज है। DC अब तक खेले गए हर WPL सीजन के फाइनल में पहुंची है, लेकिन एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत सकी। 2023, 2024 और 2025 तीनों सीजन में दिल्ली को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। 2026 में दिल्ली चौथी बार फाइनल में उतरी है और इस बार उसका लक्ष्य सिर्फ एक है- खिताब का सूखा खत्म करना।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु WPL इतिहास में दूसरी बार फाइनल खेल रही है। आरसीबी ने 2024 में खिताब जीतकर अपना नाम चैंपियंस की सूची में दर्ज कराया था और अब टीम दूसरी ट्रॉफी पर नजरें जमाए बैठी है।

अब तक WPL खिताब किसने जीते?

अब तक खेले गए WPL सीजन में सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस रही है।

WPL 2023: मुंबई इंडियंस

WPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

WPL 2025: मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने दो बार ट्रॉफी जीतकर अपना दबदबा कायम किया है, जबकि आरसीबी एक बार चैंपियन बनी है। दिल्ली कैपिटल्स अब भी अपने पहले खिताब की तलाश में है।

दिल्ली की उम्मीदें गेंदबाजों और स्टार बल्लेबाजों पर

WPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी जेमिमा रोड्रिग्स कर रही हैं और टीम ने पूरे सीजन में संतुलित प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी में नंदिनी शर्मा और श्री चरणी दिल्ली की सबसे बड़ी ताकत रही हैं। दोनों ने क्रमशः 16 और 14 विकेट लेकर विपक्षी टीमों को लगातार दबाव में रखा है।

बल्लेबाजी में लिजेल ली और लॉरा वुल्वार्ट दिल्ली की रीढ़ साबित हुई हैं। पूरे टूर्नामेंट में इन दोनों ने अहम मौकों पर रन बनाकर टीम को संभाला है। फाइनल में भी दिल्ली को इनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

Book tickets to TATA WPL 2026: Final

आरसीबी का आत्मविश्वास चरम पर

दूसरी ओर, स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप पर जगह बनाई और सीधे फाइनल में प्रवेश किया। टीम का संतुलन और बड़े मैचों का अनुभव उसे खिताबी मुकाबले में मजबूत दावेदार बनाता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली कैपिटल्स आखिरकार अपनी बदकिस्मती का सिलसिला तोड़ पाएगी, या फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरी बार WPL चैंपियन बनकर इतिहास रचेगी। आज का फाइनल महिला क्रिकेट के रोमांच का एक और यादगार अध्याय लिखने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मोबाइल पर फ्री में कैसे देखें लाइव फाइनल मुकाबला?

वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच भारत में जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक इस मुकाबले को मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर देख सकते हैं।

अगर आप जियो सिम का उपयोग करते हैं, तो कुछ चुनिंदा रिचार्ज प्लान के साथ जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है। ऐसे में आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फाइनल मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं। वहीं, जियो का लगभग 500 रुपये वाला मासिक रिचार्ज प्लान करने पर आपको कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के साथ जियोहॉटस्टार का एक्सेस भी मिल जाता है। अन्य रिचार्ज प्लान्स में मैच देखने के लिए अलग से सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है।

RCB और दिल्ली दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

RCB की संभावित प्लेइंग 11

ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष, राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकार, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल, सयाली सतघारे

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

लिजेल ली, शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिगेज (कप्तान), निकी प्रसाद, मरिज़नने कप्प, चिनले हेनरी, स्नेह राणा, नल्लापुरेड्डी चराणी, मिन्नू मनी, नंदनी शर्मा

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *