BreakingChhattisgarhWEATHER

CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज भी छाए रहेंगे बादल, जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा आज का मौसम ?

CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में गहरे अवदाब के रूप में आगे बढ़ रहे मौसमी सिस्टम का असर अब दिखाई देने लगा है। बुधवार को रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं जताई है, लेकिन हल्की से मध्यम वर्षा होने और बादल छाए रहने की उम्मीद है।

 

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम ?

बुधवार सुबह रायपुर में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर तक आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद करीब 30 मिनट तक तेज बारिश हुई। बारिश थमने के बाद कुछ समय के लिए हल्की धूप भी निकली, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रही।

 

बस्तर में भारी बारिश के आसार

मौसम तंत्र का ज्यादा प्रभाव बस्तर संभाग में देखने को मिल रहा है। इसके चलते बस्तर के कई इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। मौसमी सिस्टम गुरुवार को विशाखापट्टनम और पुरी के समुद्र तट को पार करेगा। इसके प्रभाव से दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

 

रायपुर में अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर के मौसम में अगले 24 घंटे के दौरान बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। शहर में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की गतिविधियों के अनुसार बारिश का दौर रुक-रुककर जारी रहने की संभावना है।

मानसून का अंतिम सप्ताह

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून के रेनी सीजन का अब अंतिम सप्ताह चल रहा है। इस दौरान प्रदेश में बारिश के लिए एक-दो और मौसमी सिस्टम बनने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में मानसून की विदाई से पहले प्रदेश के कुछ हिस्सों में एक बार फिर बारिश देखने को मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button