सीएम के कार्यक्रम में हंगामा : सुरक्षा कर्मियों से भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, नेताओं के बीच-बचाव के बाद शांत हुआ मामला

सीएम के कार्यक्रम में हंगामा : सुरक्षा कर्मियों से भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, नेताओं के बीच-बचाव के बाद शांत हुआ मामला

स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं ने हस्तक्षेप किया और कार्यकर्ताओं को समझाइश दी। काफी समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और कार्यक्रम सुचारु रूप से शुरू हुआ। घटना के दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

बता दें कि सीएम विष्णु देव साय बिलासपुर जिले के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 263 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 89 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें सड़क, पुल, अस्पताल और सिंचाई परियोजनाएं प्रमुख हैं। साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कई ग्रामीण मार्गों का भी उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री साय प्रदेश के 24.28 लाख किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपये की राशि भी अंतरित करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *