BreakingChhattisgarhGovernmentWEATHER

CG Weather : प्रदेश में अगले 2 दिन तक बारिश की संभावना, रायपुर, बिलासपुर समेत कई क्षेत्रों में अलर्ट जारी

CG Weather : रायपुर. राजधानी रायपुर में आज सुबह से बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक यानी शुक्रवार और शनिवार को वर्षा संबंधित गतिविधियां जारी रहेंगी. इसके बाद 5 से 10 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे, लेकिन भारी बारिश की स्थिति निर्मित नहीं होगी. हल्की से मध्यम बारिश अथवा बूंदाबांदी की स्थिति ही रहेगी. 10 अक्टूबर के बाद हवा की दिशा में परिवर्तन होने के साथ मानसून की विदाई संभावित है.

हवा की दिशा पश्चिमी अथवा दक्षिण-पश्चिम होने के स्थान पर जब उत्तर-पूर्व की ओर होगी, तब मानसूनी गतिविधियां थम जाएंगी. इसके पूर्व लगभग एक सप्ताह तक छग में मानसूनी असर देखने को मिलेगा.़

इन इलाकों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए कई इलाकों में अलर्ट जारी किया है. सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, कोरिया, में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है. यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया में मध्यम वर्षा की आशंका जताई गई है.  इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया गया है.

33 डिग्री के साथ राजनांदगांव सर्वाधिक गर्म

गुरुवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई. बदली-बारिश के कारण प्रदेश के सभी स्थानों में तापमान 35 डिग्री से कम ही रहा. सर्वाधिक तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया. यहां पारा 33 डिग्री तक पहुंच गया. जबकि सबसे कम तापमान पेंड्रा में 19.6 डिग्री दर्ज हुआ. राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम 31.5 डिग्री रहा. न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम 23.5 डिग्री दर्ज हुआ. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई परिवर्तन नहीं होगा. मानसून विदाई पश्चात ही इसमें बदलाव देखने को मिलेगा.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आसमान मेघमय रहेगा. गरज-चमक के साथ देर शाम और रात्रि में बारिश संभावित है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button