CG Weather Update : नए महीने की शुरूआत बारिश के साथ, राजधानी में आज छाए रहेंगे बादल

CG Weather Update : नए महीने की शुरूआत बारिश के साथ, राजधानी में आज छाए रहेंगे बादल

रायपुर. राजधानी में मंगलवार को दिन में धूप निकली और शाम के समय रिमझिम बारिश हुई. वहीं बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से अगले 3 दिनों तक दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है. रायपुर शहर में 1 अक्टूबर को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है.

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा वेरावल, भरूच, उज्जैन, झांसी, शाहजहांपुर से होकर गुजर रही है. उपरोक्त चक्रवाती परिसंचरण से कच्छ की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों पर बने सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र से जुड़ी द्रोणिका, मध्यप्रदेश के मध्य भागों से होते हुए दक्षिण – पूर्व उत्तरप्रदेश तक, औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर बनी हुई है. एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण, पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है और औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. इसके प्रभाव में अगले 12 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है. बुधवार को प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *