BreakingChhattisgarh

कबड्डी मैच के दौरान बड़ा हादसा : करंट की चपेट में आकर 3 खिलाड़ियों की मौत, तीन घायल

CG Breaking News : कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कबड्डी मैच के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है. बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम रावसवाही में खेल के दौरान मौसम बिगड़ गया. तेज आंधी और तूफान के कारण मैदान में लगा टैंट उखड़कर 11 केवी बिजली की तार से टकरा गया. करंट की चपेट में आने से 3 खिलाड़ियों की मौत हो गई. मौके पर करीब आधा दर्जन लोग बेहोश हो गए. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला भाजपा अध्यक्ष सेवक राम नेताम और अन्य जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे हैं.

जानकारी के मुताबिक, बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम रावसवाही में शुक्रवार को कबड्डी मैच का आयोजन किया गया था. घटना 10-11 बजे के बीच की बताई जा रही है. मैच शुरू होने के बाद मौसम बिगड़ गया और तेज-आंधी-तूफान शुरू हो गया. इस दौरान मैदान में लगा टेंट उखड़कर 11 केवी बिजली की तार से जा टकराया, जिससे आधा दर्जन से अधिक लोग बेहोश होकर गिर पड़े. आनन-फानन में ग्रामीणों ने घायलों को विश्रामपुरी अस्पताल पहुंचाया.

डॉ. भारती (खंड चिकित्सा अधिकारी, विश्रामपुरी) ने बताया कि कुल 6 लोगों को अस्पताल लाया गया था. इनमें से तीन की मौत अस्पताल लाने से पहले ही हो चुकी थी, जबकि तीन घायलों का इलाज जारी है.

मृतकों में कबड्डी लीडर शामिल, 2 घायलों को जिला अस्पताल रेफर

मृतकों में एक कबड्डी लीडर भी शामिल है. इस हादसे में तीन घायल युवकों का विश्रामपुरी अस्पताल में इलाज जारी था. इनमें से 2 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं जिला पंचायत सदस्य रामचरण शोरी ने सरकार से तीनों मृतकों और घायलों के परिजन को मुआवजा देने की मांग की है. विश्रामपुरी पुलिस जांच में जुटी है.

मृतको का नाम

  • गरांजीडीही निवासी सतीश कुमार, 24 साल
  • पांडे पारा निवासी श्याम नेताम, 25 साल
  • बांसकोट निवासी सुनील शोरी, 25 साल

सभी मृतक अलग अलग गांव से थे.

घायल – बांसकोट निवासी शिवम दास, 16 साल, बांसकोट निवासी रावसवाही निवासी सुविलाल मरकाम, 25 वर्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button